14 जनवरी से मलमास खत्म हो गया, अब देश और राज्यों में राजनीतिक मास शुरू होगा !
मलमास के दरमियान देश और राज्यों की राजनीति को लेकर अनेक प्रकार की चर्चा थी और लोग इंतजार कर रहे थे मलमास खत्म होने का 14 जनवरी मकर संक्रांति से मलमास खत्म हो गया, क्या बीजेपी अपने पूर्णकालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करेगी क्या इसका , इंतजार खत्म होगा और क्या केंद्रीय मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा, और संसद के बजट सत्र में कौन सी नई घोषणाएं होंगी, क्या किसान बिल की तरह मनरेगा कानून को वापस बहाल किया जाएगा ! इन तमाम मुद्दों पर सवाल मलमास का था क्या अब मलमास खत्म होने के बाद इनका उत्तर मिलेगा ! इसका इंतजार करना होगा, मगर राजस्थान की बात करें तो, लंबे समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट को लेकर चर्चा सुनाई दे रही है कि कांग्रेस हाई कमान सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस का फिर से एक बार अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है, राजस्थान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मलमास गुजरने का इंतजार कर रहे थे, 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन सचिन पायलट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह संभाग जोधपुर के बाड़मेर में बड़ी राजनीतिक दस्तक देकर अपने इरादे साफ कर दिए, कि वह अभी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अशोक गहलोत के सामने बड़ी चुनौती है!
अशोक गहलोत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, अशोक गहलोत को कांग्रेस के भीतर से बड़ी चुनौती मारवाड़ संभाग के जाट नेताओं से ही मिलती रही है लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान कांग्रेस की जाट राजनीति को एक जुठ नहीं होने दिया और छिन्न भिन्न कर रखा, राजस्थान के मजबूत और कद्दावर जाट नेताओं की जगह गहलोत ने जाटों की युवा राजनीति को आगे बढ़ाया और अपने आप को राजनीतिक रूप से सुरक्षित रखा, ताकि गहलोत के सामने जाट नेता राजनीतिक चुनौती ना दे पाए, इसका फायदा अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति में लगातार उठाते रहे लेकिन 2018 में अशोक गहलोत को बड़ी चुनौती जाट नेताओं ने नहीं दी बल्कि गुर्जर नेता सचिन पायलट ने दी, कांग्रेस हाई कमान ने सचिन पायलट को 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया, और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी, मगर राजस्थान के मुख्यमंत्री फिर एक बार अशोक गहलोत ही बने, हालांकि सचिन पायलट नाराज हुए मगर उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाकर कुछ हद तक संतुष्ट किया, मगर अशोक गहलोत अपने राजनीतिक चाल चलने से बाज नहीं आए और, एक राजनीतिक घटना ऐसी हुई की सचिन पायलट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा, अशोक गहलोत ने अपनी राजनीति को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर से जाट नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनवाया गोविंद सिंह डोटासरा जो अशोक गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री थे उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनवाया, डोटासरा को अध्यक्ष बनाने की घोषणा दिल्ली से आए पर्यवेक्षक जाट नेता हरियाणा के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की, और सचिन पायलट पर आरोप लगा कि वह भाजपा से मिलकर अशोक गहलोत सरकार को गिराना चाहते हैं, मगर धीरे-धीरे राजनीतिक स्थितियां बदल गई और सचिन पायलट कांग्रेस और गांधी परिवार के वफादार नेता साबित हुए क्योंकि उस दौर में जब सचिन पायलट पर आरोप लग रहे थे तब कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे थे तब सचिन पायलट कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ खड़े हुए थे, सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आते हैं, राहुल गांधी जी समझ गए हैं कि राजस्थान का कौन नेता उनके साथ खड़ा है और कौन नेता अंदर से दगा कर रहा है शायद राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान परख लिया था जब उन्होंने अशोक गहलोत से कहा था कि आप मुख्यमंत्री की कुर्सी का मुंह छोड़कर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए तैयार रहे लेकिन अशोक गहलोत में मुख्यमंत्री की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ा !
अशोक गहलोत ने अपनी राजनीति को साधने और सुरक्षित रखने के लिए जाट नेता गोविंद सिंह डोटासरा को सचिन पायलट की जगह अध्यक्ष बनवाया था अब वही जाट नेता गोविंद सिंह डोटासरा गहलोत के लिए राजनीतिक चुनौती बनते हुए नजर आ रहे हैं, डोटासरा भी मुख्यमंत्री की कुर्सी में शामिल हो गए हैं मगर सवाल सचिन पायलट का है क्या सचिन पायलट 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनेंगे और क्या कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में वापसी करेगी, वैसे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यही है कि यदि कांग्रेस को राजस्थान की सत्ता में वापसी करनी हे तो एक बार फिर से विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आई कमान को सचिन पायलट के हाथ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कमान दे देनी चाहिए !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment