- *दलित शोषण मुक्ति मंच का जयपुर जिला स्तरीय कन्वेंशन और सैमिनार सम्पन्न।*
- ____________________*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर ,जयपुर*
*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में आज सेमीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई_
- केंद्र की सत्ता में भाजपा-आरएसएस की सत्ता आने के बाद से मनुवादी विचारधारा का हमला बढ़ा है, दलितों आदिवासियों अत्याचार बेतहाशा बढ़े हैं।
- दलितों-आदिवासियों और अन्य वंचित तबकों को अन्याय और शोषण के खिलाफ़ एकजुट होकर लड़ना होगा।
- किशन मेघवाल
- अक्टूबर क्रान्ति ने आजादी के आंदोलन पर गहरा प्रभाव डाला और देश के स्वाधीनता आंदोलन की विरासत है देश का संविधान, शोषितों-वंचितो का शोषण मुक्ति का आधार है संविधान।
-कमल कुमार
- धर्मवीर चांवरिया को अध्यक्ष और रोहतास कुलदीप को महासचिव चुना गया।
- 17- सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव।
दलित शोषण मुक्ति मंच का जयपुर जिला स्तरीय कन्वेंशन और सैमिनार आज़ केशव नगर, मुरलीपुरा, जयपुर में सम्पन्न हुआ।
कन्वेंशन का उद्घाटन डीएसएमएम के राजस्थान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट किशन मेघवाल( राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर द्वारा किया गया।
उद्घाटन भाषण करते हुये किशन मेघवाल ने कहा कि
केंद्र की सत्ता में भाजपा-आरएसएस की सत्ता आने के बाद से देश में मनुवादी विचारधारा के हमलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
देश प्रदेश और जयपुर जैसे महानगरों में भी दलितों,आदिवासियों सहित अन्य वंचित तबकों पर अत्याचार बेतहाशा बढ़े हैं।
मेघवाल ने कहा कि देश के दलितों-आदिवासियों और अन्य वंचित तबकों को इस अन्याय और शोषण के खिलाफ़ एकजुट होकर लड़ना होगा। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं हैं।
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने भी कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो और जातिविहीन समाज के निर्माण के लिए संघर्ष करो।
कन्वेंशन के अवसर पर एक सैमिनार का भी आयोजन किया जायेगा।
सैमिनार का विषय था "अक्टूबर क्रान्ति : भारत का स्वाधीनता संग्राम , संविधान , समाजवाद और बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर।
इस सैमिनार के मुख्य वक्ता डॉ.कमल कुमार मेहता थे।
विषय प्रवर्तन करते हुये डा.मेहता ने कहा कि सोवियत संघ और अक्टूबर क्रान्ति ने हमारे देश के आजादी के आंदोलन पर गहरा प्रभाव डालने का काम किया। सोवियत संघ ने भारत सहित सभी पराधीन देशों के स्वतंत्रता संग्राम को सहयोग और प्रेरणा देने का काम किया।
हमारे देश का संविधान भी हमारे देश के स्वाधीनता आंदोलन की विरासत है।
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा में स्वाधीनता सैनानियों की बहुतायत थी, इसीलिए मनुवादी विचारधारा के प्रयास सफल नहीं हो पाये।
डॉ.कमल ने कहा कि देश के शोषित-वंचित की शोषण मुक्ति का प्रमुख आधार हमारा संविधान है।
कन्वेंशन में जयपुर के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कन्वेंशन में अपनी बात रखते हुए अनेक प्रतिनिधियों ने जयपुर मे दलितों-आदिवासियों पर अत्याचारों के बारे में अपनी बात रखी।
कन्वेंशन में जयपुर में समाज के वंचित तबकों पर अत्याचारों के खिलाफ़ अनवरत संघर्ष करने वाले अनेक सामाजिक -राजनीतिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
कन्वेंशन को अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष मेहता राम जी काला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रेवती रमन पिंगोलिया, ओमप्रकाश नागर, भैरू लाल रछोया, हेमलता ,केपी सिंह बौद्ध, धर्मवीर चांवरिया और रोहतास कुलदीप आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
कन्वेंशन में देश-प्रदेश और जयपुर में दलितों-आदिवासियों पर बढ़ रहे अत्याचारों के कारणों पर गहन चिंतन-मनन करते हुये इनके मुकाबले की रणनीति तय की गयी।
कन्वेंशन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित मांगपत्र को पारित किया गया:-
1.- दलित-आदिवासियों और समाज के वंचित तबकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने
- दलित आदिवासियों पर अत्याचारों की विभिन्न घटनाओं में त्वरित न्याय और लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने।
- सरकार द्वारा समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव के खिलाफ़ वैचारिक अभियान चलाये जाने।
- संविधान द्वारा दिये गये समानता के अधिकार और प्रावधानों का प्रचार प्रसार किया जाने।
- अवैज्ञानिक और शोषणकारी जाति-व्यवस्था के समूल उन्मूलन के आंदोलन और जनाभियान
2.- सरकारी नौकरियो पर पाबंदी हटाने ।
- सरकारी नौकरियो में एससी-एसटी के बैकलॉग
- निजी क्षेत्र में आरक्षण
3.-सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा सभी जरूरतमंदों को सस्ता राशन और राशन में सभी ज़रूरी चीजें उपलब्ध कराये जाने।
4.-सभी बेरोज़गारो को रोजगार ,जब तक रोजगार नहीं तब तक बेरोज़गारी भत्ता।
- मनरेगा में दो सौ दिन काम और न्यूनतम सात सौ रुपए मेहनताना।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना को सही तरीके से लागू करने।
दो सौ दिन काम और न्यूनतम सात सौ रुपए मेहनताना।
5.-सभी कच्ची बस्ती वासियों और पुनर्वास कालोनियों को घरों के स्थाई पट्टे।
- भूमिहीनों को भूमि।
- बेघरों को आवास।
- शहरी भूमि हदबंदी कानून लागू किए जाने।
- बाहर से आकर काम करने वाले मजदूरों के लिये औद्योगिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों के आसपास सुविधाजनक मजदूर-कालोनियों का निर्माण।
6.-बिजली का निजीकरण बंद करने और स्मार्ट मीटर योजना बंद करने।
- निशुल्क बिजली योजना में बंद रजिस्ट्रेशन करने
7.-साफ-सफाई, शिक्षा,स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाओं
में निजीकरण,संविदा करण और ठेका प्रथा बंद करने।
- निशुल्क चिकित्सा, जांच और दवाइयों की योजना पर हमले बंद करने।
- सभी को निःशुल्क चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने।
8.- शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने।
- एससी-एसटी/ओबीसी, अल्पसंख्यकों सहित सभी की छात्रवृत्ति को महंगाई मूल्य सूचकांक से जोड़े जाने और समय पर भुगतान ।
9.- साम्प्रदायिक और जातिवादी ताकतों पर रोक लगाने
आदि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर आंदोलन और जनाभियान की योजना बनाई जायेगी।
कन्वेंशन में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय कमेटी का चुनाव किया गया। कमेटी में धर्मवीर चांवरिया को जिला अध्यक्ष, रोहतास कुलदीप को जिला महासचिव, ओमप्रकाश नागर (उपाध्यक्ष), भैरूं लाल रछोया (उपाध्यक्ष), रेवती रमन पिंगोलिया (उपाध्यक्ष), के॰पी॰ सिंह बौद्ध (उपाध्यक्ष),नारायण लाल बुनकर (कोषाध्यक्ष),लक्ष्मण सरियाला (संयुक्त सचिव) और अजय कुमार सैन, संतोष ढ़ीकिया, मनीषा वर्मा, डॉ. संजय"माधव" , हेमलता, सुमित्रा चोपड़ा को कमेटी सदस्य चुना गया।
कन्वेंशन में भावी कार्यक्रम की रूप-रेखा भी तय की गयी जो कि निम्नानुसार है:-
09- नवंबर - 14- नवंबर - 26 - नवंबर - 06 - दिसम्बर - वैचारिक जन- अभियान।
जन-अभियान का नारा:-
"अक्टूबर क्रान्ति :- भारत का स्वाधीनता आंदोलन, संविधान , समाजवाद और बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर।"
अभियान का स्वरूप : - घर- 2 जाकर बैठकें करना,
- मौहल्लों में छोटी-छोटी बैठकें, नुक्कड़ सभायें करना।
- तहसील, कस्बा, मौहल्ला और ग्राम के सम्मेलन करके कमेटियों का गठन।
- सर्वे द्वारा ज्वलंत मुद्दों की पहचान करना।
- रेड स्टार वालंटियर , ब्ल्यू स्टार वालंटियर
- सांस्कृतिक गतिविधियां
- सोशल मीडिया
- खेलकूद
*बाल सभाओं का गठन
इन सब के अलावा आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा जिससे जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचित हो सके।

No comments:
Post a Comment