बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होने से पहले, देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेता और चुनावी रणनीतिकार, यह योजना बनाने में जुटे हुए थे कि केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिहार में अपनी दम पर सरकार कैसे बनाएं
, और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और चुनावी रणनीतिकार योजना बना रहे थे कि बिहार में कांग्रेस वापसी कैसे करें, देश की दोनों प्रमुख पार्टिया बिहार में बिहार के दो प्रमुख क्षेत्रीय दलों पर निर्भर थी भारतीय जनता पार्टी जेडीयू पर और कांग्रेस राजद पर, बिहार में भारतीय जनता पार्टी जेडीयू के साथ बिहार की सत्ता में है और भारतीय जनता पार्टी के नेता और रणनीतिकार रणनीति बना रहे थे कि बिहार में 2025 में भारतीय जनता पार्टी का अपना नेता मुख्यमंत्री बने, मगर जब विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई और जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आई वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिरता हुआ नजर आया, और एक बार फिर से दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस क्षेत्रीय दल जेडीयू और राजद के जाल में उलझते हुए दिखाई दिए,
कांग्रेस ने तो शीघ्र ही बिहार के राजनीतिक मिजाज को देखते हुए, बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राजद के सामने घुटने टेक दिए और राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन की तरफ से अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया मगर एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसकी घोषणा नहीं हुई है जबकि पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करते हुए नजर आ रहे हैं मगर उनके साथ जदयू नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नजर नहीं आ रहे हैं समझा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया इसलिए वह नाराज हैं और इसीलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच और रोड शो को सजा नहीं कर रहे हैं, अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और चुनावी रणनीतिकारों को अभी भी लग रहा है कि वह बिहार में भाजपा के नेता को पहली बार मुख्यमंत्री बनवा लेंगे जबकि भारतीय जनता पार्टी भी बिहार में 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इतनी ही सीटों पर सत्ताधारी जेडीयू चुनाव लड़ रही है, अब निर्भर करता है कि भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू कितनी कितनी सीट जीत पाती हैं और दोनों में से कौन सा दल सबसे ज्यादा सीट जीत पता है लेकिन सवाल तो यह है और निश्चित है कि दोनों ही दल बिहार में अपनी दम पर सरकार नहीं बन सकती हैं क्योंकि दोनों ही दल अपनी दम पर चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए उतनी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है, ऐसे में दोनों दलों की निर्भरता है कि कौन सा दल अधिक सीट लेकर आएगा, और इसीलिए भाजपा के नेता कह रहे हैं कि एनडीए गठबंधन का मुख्यमंत्री चुनाव के परिणाम आएंगे तब घोषित किया जाएगा मगर नीतीश कुमार चाहते हैं कि चुनाव के दरमियान ही भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें ठीक कांग्रेस की तरह कांग्रेस ने चुनाव के बीच में ही तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है वैसे ही नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि भाजपा के नेता उनके नाम की घोषणा करें ! ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अभी भी बिहार में अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए देश की दो प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस जेडीयू और राजद पर निर्भर हैं, और बिहार में दोनों ही दल भाजपा और कांग्रेस जेडीयू और राजद के जाल में फांसी हुई है उलझी हुई है ! जहां तक कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस अपने 2020 के प्रदर्शन को बेहतर कर ले तो भी यह कांग्रेस के लिए बिहार के 2025 के विधानसभा चुनाव में उसकी बड़ी जीत होगी इसके लिए कांग्रेस निर्भर है पप्पू यादव और नीतीश कुमार पर, सीमांचल वाले क्षेत्र से कांग्रेस कितनी सीट जीतेगी यह निर्भर करेगा निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर पप्पू यादव लगातार इस क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में मेहनत कर रहे हैं परिणाम क्या होगा यह तो समय बताएगा दूसरा आसरा कांग्रेस को नीतीश कुमार की भाजपा के खिलाफ अंदर खाने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नाराजगी का है जहां भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हैं वहां नीतीश कुमार अंदर खाने कांग्रेस की मदद कर सकते हैं !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment