सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लगी आग अत्यंत दुखद।*

 *सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लगी आग अत्यंत दुखद।*




_______________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*


*विजयनगर ,जयपुर*

जमाअते इस्लामी हिंद, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लगी आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात न होना बहुत ही  चिन्ताजनक है। 


 उन्होंने  सरकार से यह मांग की कि

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most