प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच इन दोनों, तू डाल डाल में पात पात का खेल चल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से जनता से रेडियो पर मन की बात कर रहे हैं तो अब राहुल गांधी ने जनता से दिल की बात और घर की बात करनी शुरू कर दी !
भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल गांधी को बिहार चुनाव को लेकर बिहार में ढूंढ रहे थे, जबकि राहुल गांधी छठ महोत्सव के अवसर पर 28 अक्टूबर को बिहार के छात्र-छात्राओं से दिल्ली स्थित अपने निवास पर बिहार के छात्र-छात्राओं के दिल और घर की बात सुन रहे थे !
राहुल गांधी का यही अंदाज, शायद एक दिन कांग्रेस और राहुल गांधी को राजनीति के शिखर पर पहुंचा जाएगा, कांग्रेस लंबे समय से कमजोर क्यों है क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने जनता के दिल और घर की बात सुनना और समझना बंद कर दिया है, राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा दरमियां समझ गए थे कि जब तक जनता के दिल और घर की बात उनके साथ बैठकर नहीं सुनेंगे तब तक ना तो जनता का भला होगा और ना ही नेता पार्टी का शायद इसीलिए राहुल गांधी ने अब जनता के दिल और घर की बात जनता के साथ बैठकर सुनना और समझना शुरू कर दिया है राहुल गांधी का यह अंदाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात पर भी भारी पड़ेगा, क्योंकि महंगाई और बेरोजगारी खत्म हुई या नहीं यह जनता ही बताएगी क्योंकि सत्ताधारी नेता तो कहते हैं महंगाई कम हो गई और बेरोजगारी दूर हो गई लेकिन महंगाई कम हुई या बेरोजगारी खत्म हुई मुझे तो सही मायने में जनता ही बताएगी और अब राहुल गांधी जनता से सीधे संवाद कर जनता के दिल और घर की बात सुनने और समझ ने लगे हैं !
क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, बिहार में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर आए हैं, मगर बिहार की जनता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा का इंतजार कर रहे हैं, राहुल गांधी शायद पहले बिहार के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके दिल और घर की बात सुनने के बाद बिहार जाएंगे और यह बताएंगे कि बिहार की जनता के दिल में क्या है और जनता के घर में क्या है बिहार की जनता पलायन क्यों करती है बिहार में पेपर लीक क्यों होते हैं और बेरोजगारी क्यों है, राहुल गांधी ने बिहार के छात्र-छात्राओं से पहले यह समझा और इसके समाधान के लिए भी राहुल गांधी ने सुझाव बिहार के छात्र-छात्राओं से ही लिए, क्या राहुल गांधी अब बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे और वहां बताएंगे कि बिहार में जनता की समस्या क्या है और जनता की समस्या का समाधान क्या होगा और उसे हम कैसे पूरा करेंगे और कब पूरा करेंगे ! राहुल गांधी के इस अंदाज को राहुल गांधी के विरोधी नेता नजर अंदाज करने बहाने तो ढूंढते हैं मगर सफल नहीं हो पाते हैं, और राहुल गांधी अपने इसी अंदाज के कारण जनता के बीच लोकप्रिय नेता बनते जा रहे हैं ! यही वजह है कि जब राहुल गांधी ने बिहार में 17 दिन की वोटर का अधिकार यात्रा निकाली थी तब राहुल गांधी की यात्रा में बिहार के युवा और छात्रों का जन सैलाब उमड पड़ा था, और तब राहुल गांधी ने बिहार में कहा था कि बिहार के युवा घंटो तक रिल बनाने में अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं यह वह इसलिए करते हैं क्योंकि बिहार का युवा बेरोजगार है उसके पास रोजगार नहीं है, यदि बिहार के युवा के पास रोजगार होता तो बिहार का युवा लंबा समय रिल देखने में बर्बाद नहीं करता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिन बिहार विधानसभा चुनाव मैं अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की बात को शायद काउंटर किया और कहा कि बिहार के युवा रील बनाकर पैसा कमा रहे हैं, इसे भी रोजगार से जोड़कर देखा जाने लगा !
क्या बिहार चुनाव में युवाओं के द्वारा रील देखना और बनाना भी मुद्दा होगा !
बिहार में अभी भी इंतजार है राहुल गांधी का राहुल गांधी कब जाएंगे यह तो पता नहीं मगर छठ महोत्सव के दिन राहुल गांधी ने बिहार के छात्र-छात्राओं से उनके दिल और घर की बात सुनकर राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति का आगाज कर दिया, राहुल गांधी के इस आगाज का बिहार विधानसभा चुनाव में अंजाम क्या होगा इसका पता तो 14 नवंबर को जब बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तब चलेगा !
देवेंद्र यादव , वरिष्ठ पत्रकार, कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment