पुलिस पर यह कहावत सटीक बैठती है, देर आयद दुरुस्त आयद?*

 *पुलिस पर यह कहावत सटीक बैठती है, देर आयद दुरुस्त आयद?*




_________________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*9928 450 118*

*विजयनगर*

*चोरी की घटना को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाला विजयनगर पुलिस प्रशासन ने आज महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए जनता में जागृति लाने हेतु अभियान की शुरुआत कर सुरक्षा के नए मापदंडों का चरण शुरू कर महत्वपूर्ण कार्य किया है  जबकि यह कार्य स्थानीय प्रशासन को आए दिन होने वाली घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर उठने वाले सवालों को लेकर बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था, बाहर हाल देरी से ही सही लेकिन अभी उठाया गया यह कदम काबिले तारीफ कहने में गुरेज नहीं होना चाहिए। उठाए गए इस कदम से शहर में होने वाली घटनाओं पर विराम लगने की उम्मीद है,थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने जन जागृति अभियान के तहत कई वार्डों में जाकर जनता को जागरूक करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी कोई अज्ञात व्यक्ति या नया चेहरा दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर तुरंत थाने में सूचित करें तथा मकान या दुकान को किराए पर देने से पहले पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट का कार्य भी करवा लेना चाहिए जिससे शहर में होने वाली अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिल सके। अथवा शहर को घटना से बचाया जा सके। स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए यह कहावत बिल्कुल सही और सटीक बैठती है कि देर आयद, दुरुस्त आयद।*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most