*21फरवरी को बिजयनगर बंद का आव्हान?*
_________________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
तारों का खेड़ा में सर्व समाज संघर्ष समिति की
सांय 07 बजे एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 21सदस्यो की सर्व समाज संघर्ष समिति का गठन किया।
बैठक में ब्यावर से हिंदू जागरण मंच प्रांतीय प्रभारी
प्रकाशचंद आर्य,हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक ब्यावर
दीपक शर्मा ,हिंदू जागरण मंच नगर संयोजन ब्यावर गोविंद जी अग्रवाल व विजयनगर से गोविंद नारायण शर्मा,बंटी शर्मा,अरुण जोशी, धीरेन्द्र चाष्टा,ओम जेदिया, रामलाल नंगवाडा, कैलाश बेरवा,लेखराज बैरवा ,जितेंद्र बैरवा सहित सकैडो की संख्या में मोजूद प्रबुद्ध जनों के 21 फरवरी शुक्रवार को विजयनगर बंद का निर्णय लिया गया । उनका आरोप है कि नाबालिग छात्राओं के साथ समुदाय विशेष के एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा शारीरिक शोषण कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के प्रकरण में उचित कार्यवाही नहीं होने और उक्त प्रकरण में कई और लोगों के शामिल होने के इनपुट देने के बावजूद प्रकरण में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने से उपेक्षित सर्व समाज की तारो का खेड़ा में बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से *21 फरवरी शुक्रवार को पूर्ण रूप से विजयनगर बंद का आव्हान* किया गया है। सर्व समाज के लोग प्रातः 8 बजे विवेकानंद चौक (चार बत्ती चौराहा) पर एकत्रित होकर बाजार बंद करवाएंगे।

No comments:
Post a Comment