*दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने की शिरकत..*
____
__________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*बिजयनगर*, राजनगर क्षेत्र में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में अजमेर डेयरी अध्यक्ष व कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी की सदारत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक शंभू खान पठान ने बताया कि शहर के सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिकों का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों से आपस की दूरी कम होती है स्नेह मिलन सोहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में नगर विकास समिति महामंत्री चतर सिंह पीपाड़ा, मसूदा कांग्रेस सेवादल विधानसभाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा, पूर्व मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल हकीम चौधरी जामा मस्जिद सदर हाजी जलाल भाई, शहर सदर भूरा भाई कुरेशी पार्षद मोहम्मद दाऊद कुरैशी पूर्व पार्षद भगवान सिंह, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू शर्मा , पार्षद गुड्डू भाई , पूर्व पार्षद गुरु भेज सिंह टुटेजा, महावीर नाबेडा,एडवोकेट शरीफ गौरी ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष मूल सिंह राठौड़ ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष जगदीश सिंह राठौड़ सहित गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

No comments:
Post a Comment