रिटायरमेंट से पहले इतने सुर्खियों में क्यों है देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी वाइ चंद्रचूड़ ?

 रिटायरमेंट से पहले इतने सुर्खियों में क्यों है देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  डी वाइ चंद्रचूड़ ?




मीडिया के भीतर सबसे ज्यादा सुर्खियों में चंद्रचूड़ तब आए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सरकारी निवास स्थान पर जाकर गणेश आरती की, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ जब देश के प्रधानमंत्री ने देश के मुख्य न्यायाधीश के घर पर जाकर गणेश आरती की, इसके बाद अटकलें तेज हो गई की क्या चंद्रचूड़ को भी भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोगोई की तरह रिटायरमेंट के बाद किसी संवैधानिक पद पर बैठाएगी ? गणेश आरती के बाद मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ निरंतर सुर्खियों में बने हुए हैं, न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाना और उनके हाथ से तलवार हटाकर न्याय की देवी के हाथ में संविधान की किताब देना, और महाराष्ट्र में एक समारोह में यह कहना कि राम मंदिर का फैसला देते समय उन्होंने ईश्वर को याद किया और फैसला दिया !

अब सवाल उठता है कि क्या देश का अगला राष्ट्रपति स्वर्ण जाति से होगा, और क्या देश का अगला राष्ट्रपति चंद्रचूड़ होंगे ?

भारतीय जनता पार्टी की अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने डॉक्टर अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था वही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दलित नेता रामनाथ कोविंद और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनवाया, क्या देश का अगला राष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी ब्राह्मण को बनाएगी और क्या वह देश के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ होंगे ? क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए देश का राष्ट्रपति मुस्लिम दलित और आदिवासी बनवाया था ऐसे में क्या अब बारी स्वर्ण राष्ट्रपति बनाने की है ? 10 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं  और इस समय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं क्या भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र चुनाव को देखते हुए कोई बड़ा फैसला ले सकती है जो बीच चुनाव में भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों का महाराष्ट्र चुनाव जीतने के लिए बड़ा मास्टर स्टॉक होगा ?

2007 में जब केंद्र में कांग्रेस नीत गठबंधन की मनमोहन सिंह की सरकार थी  तब महाराष्ट्र कांग्रेस नेता श्रीमती प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी ! तब केंद्र में कांग्रेस की मिली जुली सरकार थी और कांग्रेस ने प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर चौंका दिया था ! अभी तक भारतीय जनता पार्टी के वक्त जितने भी राष्ट्रपति बने वह नाम भी चमकने वाले ही रहे थे ! डॉक्टर अब्दुल कलाम रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू यह ऐसे नाम थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने  राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया और वह राष्ट्रपति बने, क्या भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी ऐसा ही कोई नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में लेकर आएगी ?

                       








 देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most