*अजमेर सब-जूनियर ड्रिबल बॉल बालक-बालिका टीम चयन ट्रायल ऑल सेंट्स स्कूल में*
___
______________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
*23 दिसंबर 2025*
ड्रिबल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया व राजस्थान ड्रिबल बॉल संघ की सहभागिता में प्रथम सब-जूनियर राज्य स्तरीय ड्रिबल बॉल बालक - बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3 से 4 जनवरी 2026 तक आईडीपीएस स्कूल किशनगढ़, में आयोजित की जा रही है।
अजमेर जिला ड्रिबल बॉल संघ सचिव दिनेश गहलोत ने बताया कि यह खेल भारतीय खेल है जो कि स्केट पहनकर हैंडबॉल की तरह खेला जाता है इस खेल का उद्भव अजमेर शहर से ही हुआ है और इस खेल की प्रथम नेशनल चैंपियनशिप भी जनवरी में राजस्थान में ही होनी है। आगामी दिनांक को आयोजित होने वाली प्रथम राज्य स्तरीय ड्रिबल बॉल प्रतियोगिता हेतु अजमेर टीम का चयन ट्रायल दिनांक 25 और 26 दिसंबर 2025 को साय: 5:00 बजे से ऑल सेंट्स गर्ल्स स्कूल चंद्रवरदाई नगर पर आयोजित किया जा रहा है जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह ट्रायल के समय अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड व जेरोक्स कॉपी साथ में लेकर आए।
चयनित खिलाडियो का प्रशिक्षण शिविर संदीप गहलोत बिना रावत व नमन अजमेर टीम कोच की देखरेख में दिनांक 1 से 2 जनवरी 2026 तक इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल पत्रकार कॉलोनी किशनगढ़ में शाम के सत्र में आयोजित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment